Saturday, 9 August 2014

वास्कोडिगामा एक लुटेरा

वास्कोडिगामा भारत कैसे पहुँचा 

  (भाई श्री राजीव दीक्षित जी के शब्दो मैं )

15 वीं शताब्दी में यूरोप के दो देश बड़े शक्तिशाली थे।  1. पूर्तगाल, 2. स्पेन ,
वास्कोडिगामा पूर्तगाल का माफिया किंग था। 1490 के आसपास वास्कोडिगामा पूर्तगाल में चोरी  और लुटेरेपन का काम किया करता था। अगर उसका सच्चा इतिहास देखे तो एक चोर और लुटेरे को हमारे इतिहास मैं गलत तरीके से हीरो बनाकर पेश किया गया। और ऐसा ही माफिया किंग स्पेन में  कोलम्बस । कोलम्बस गया था अमेरिका को लुटने के लिए और वास्कोडिगामा आया भारत को लुटने के लिए ।
लेकिन इन दोनों के दिमाग में ऐसी बात आई कहाँ से? कोलम्बस के दिमाग में ये किसने डाला कि चलो अमरीका को लुटा जाये, और वास्कोडिगामा के दिमाग में किसने डाला कि चलो भारतवर्ष को लुटा जाये।
इन दोनों को ये कहने वाले लोग कोन  थे ?
14 वीं  व 15 वीं शताब्दी में यूरोप के दोनों ताकतवर देसो पूर्तगाल व स्पेन के मध्य अक्सर लड़ाई- झगड़े होते रहते थे। स्पेन के जो लुटेरे थे वो कुछ जहाजों को लुटते थे तो उसकी सम्पत्ति उनके पास आती थी। ऐसे ही पूर्तगाल के कुछ लुटेरे हुवा करते थे वो जहाजों को लुटा करते थे और उनके पास संपत्ति आती थी। और सम्पत्ति का झगड़ा होता था कि कोन संपत्ति ज्यादा रखेगा स्पेन या पूर्तगाल। तो उस संपत्ति का बटवारा करने के लिए जो झगड़े होते थे वो वहाँ कि धर्मसत्ता के पास ले जाये जाते थे। और उस ज़माने में वहा कि धर्मसत्ता क्रिश्चयन थी और इनकी सत्ता में 1492 के आस -पास पॉप होता था जो सिक्सट (छटवां पोप ) कहलाता था। एक बार ऐसाही झगड़ा हुवा स्पेन और पूर्तगाल के बीच  में ,कि लूट का माल जो मिले वह किसके हिस्से में ज्यादा जाएँ। तो उस ज़माने के पॉप ने एक अध्यादेश जारी किया।
सन 1492 में वह आदेश यह था कि 1492 के बाद सारी दुनिया कि
सम्पत्ति को उन्होंने  हिस्सो  बांटा कि दुनियाँ का एक हिस्सा पूर्वी हिस्सा और  दूसरा पश्चमी हिस्सा।  तो पूर्वी हिस्से कि संपत्ति को लूटने का काम पूर्तगाल करेगा और पश्चिमी हिस्से कि सम्पत्ति को लूटने का काम स्पेन करेगा। ये आदेश 1992 कि पोप ने जारी किया।
ये आदेश  जारी करते समय जो मूल सवाल हे वो ये है कि ,-क्या किसी पोप को यह अधिकार है ,कि वो दुनिया को दो हिस्सो में बाँटे ?और उन दोनों हिस्सो  को लूटने के लिए दो अलग -अलग देशो को नियुक्त कर दे।  तो पूर्तगलियो को चूँकि दुनियाँ के पूर्वी हिस्से  लूटने का आदेश मिला ,पोप कि तरफ से तो उसी लूट को करने के लिए वास्कोडिगामा भारत आया। क्यूंकि भारत दुनिया के पूर्वी हिस्से में पड़ता हैं। और उसी लूट को बरकरार रखने के लिए कोलम्बस अमरीका गया।  इतिहास बताता हे ,कि 1492 में कोलंबस अमरीका पहुँचा और 1498 में वास्कोडिगामा भारत आया। 

No comments:

Post a Comment